वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है
उत्तर दिनाजपुर। जिले के गाइसल में सिलीगुड़ी-मालदा पैसेंजर ट्रेन के इंजन में आग लगने से दहशत फैल गई। डीएमयू ट्रेन मंगलवार को सिलीगुड़ी जंक्शन से रवाना होकर मालदा जा रही थी। जैसे ही ट्रेन गाइसल स्टेशन में दाखिल हुई, ट्रेन मैनेजर आरआर भारती ने ट्रेन के पिछले इंजन से धुआं निकलता देखा। जिसके बाद उन्होंने फोन पर ड्राइवर को मामले की जानकारी दी। चालक ने ट्रेन को गाइशाल स्टेशन पर रोक दिया। स्टेशन प्रशासन और रेलवे अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। दमकल की गाड़ी पहुंची और आग बुझाना का कार्य शुरू किया। इस बीच, आग की खबर फैलते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। वे भी जल्दी से ट्रेन से उतर गए। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
यात्री हरिनारायण चतुर्वेदी ने बताया कि वह मालदा जा रहे थे। अचानक एक सहयात्री ने सूचना दी कि ट्रेन में आग लग गई है। सभी लोग तुरंत ट्रेन से उतर गए।
ट्रेन मैनेजर आरआर भारती ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि आग कैसे लगी। उच्च अधिकारियों को सारी जानकारी दे दी गई है। रेलवे के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि इसी गाइसल स्टेशन पर 1 अगस्त 1999 को अवध असम एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल में आमने-सामने टक्कर हुई थी। बंगाल में हुए सबसे बड़े रेल हादसों में से एक इस हादसे में कम से कम 300 लोगों की मौत हो गई थी।